स्वच्छता अभियान के तहत नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र.-1में चलाया गया सफाई अभियान

SHARE:

स्वच्छता अभियान के तहत नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र.-1में चलाया गया सफाई अभियान

सागर/25.07.2025

मकरोनिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निर्देश पर एवं नपा अध्यक्ष मिहिलाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन एक वार्ड में यह अभियान क्रमबद्ध 13 अगस्त तक जारी रहेगा।
इसी अनुक्रम में शुक्रवार को वार्ड क्र.-1, रानी दुर्गावती वार्ड में पार्षदगण,नपा अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक अभियान का शुभारंभ हुआ। विधायक लारिया ने वार्ड के नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए सहयोग की अपील कर मकरोनिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने वार्ड का भ्रमण कर नाली एवं नल के आसपास स्वच्छता के लिए निर्देशित किया। मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से निरंतर चले इसके निर्देश दिए।
इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर समस्त पाषर्दगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, नपा अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन अभियान में सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें