जावरा में मां ने बेटी को जहर देकर मारने का लगाया आरोप: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाया शव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
Mo, 7354434732

जावरा में मां ने बेटी को जहर देकर मारने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाया शव,

जावरा नगर में चार दिन पहले दफनाई गई महिला की जहर देकर हत्या का आरोप लगने के बाद सोमवार सुबह पुलिस व प्रशासन ने कब्र की खौदाई कराकर पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव निकलवाया। इसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया।
मामला यह है कि चार दिन पहले 35 वर्षीय यास्मीन बी पति फिरोज मेव निवासी गाड़ीखाना (मेवातीपुरा) की मृत्यु हो गई थी। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष का कहना है कि परिजन ने बताया कि 30 जुलाई 2025 की रात में यास्मीन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी तथा वह अचैत हो गई थी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया था। इसके बाद डाक्टर द्वरा उसके ग्राम हथनारा स्थित मायके पक्ष को सूचना दी थी। मायके पक्ष से भी परिजन आए थे तथा 31 जुलाई की सुबह सभी की उपस्थित में यास्मीन बी का शव जावरा के मेवातीपुरा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था। उधर, तीन अगस्त को यास्मीन बी की मां हारून बी निवासी ग्राम हथनारा ने यास्मीन बी को जहर देकर मारने की शंका जताते हुए आरोप लगाया कि ससुराल में उसे परेशान किया जाता था। उसके साथ कोई घटना की गई है। पोस्टमार्टम कराकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

मां के आरोप लगाने के बाद जावरा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए एसडीएम त्रिलोचन गौड़ से कब्र से शव निकलवाने के लिए आवेदन दिया। एसडीएम द्वारा अनुमति देने पर सोमवार सुबह नायब तहसीलदार वैभव कुमार जैन व पुलिस अधिकारी, मृतका के मायके वे ससुराल पक्ष के लोग तथा अन्य नागरिक कब्रिस्तान पहुंचे तथा नियमानुसार कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया।

बाईट- कमाल सिंह बामनिया एसआई

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें