
मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए आकाश सिंह राजपूत, स्कूलों में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया
आकाश राजपूत ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर दिलाई पौधों की सुरक्षा करने की शपथ
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए निरंतर समर्पित :- आकाश सिंह राजपूत
सागर। युवा भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने ग्राम चंद्रापुर, झिला और बटयावदा में आयोजित मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने शासकीय स्कूलों में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। साथ ही स्कूलों का जायजा लेकर यह सुनिश्चित किया कि बच्चों की शिक्षा में कोई कमी न रहे। बताते चलें कि आकाश सिंह राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चार माह पूर्व सुरखी विधानसभा अंतर्गत 50 से अधिक शासकीय स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगवाए थे। अब इन शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। स्मार्ट क्लास में इंटरनेट के माध्यम से पाठ्यक्रम की पुस्तकें, यूट्यूब वीडियो और अन्य पाठ्य सामग्री ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है, जिससे बच्चों के पठन-पाठन में सुविधा हुई है। बच्चे सरलता से विषय सामग्री को समझ रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड लगने के बाद कक्षा में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं।
आकाश सिंह राजपूत ने विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति और वातावरण का संतुलन बनाते हैं। ये न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। हमें पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में ये पेड़ बनकर हमें छाया, फल और शुद्ध हवा प्रदान करें।
इस दौरान आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बीजेपी सरकार ने हमेशा बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्पष्ट संदेश है कि बेटीयां पढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। इसी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए निरंतर समर्पित है। छात्राओं को साइकिल मिलने से स्कूल आने-जाने में आसानी होगी। पहले दूर-दराज या दूसरे गांव तक स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं को पैदल जाना पड़ता था। अब निशुल्क साइकिल वितरण से यह परेशानी दूर होगी।
आकाश सिंह राजपूत ने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हर वर्ग के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। चाहे सड़क हो, बिजली हो, शिक्षा की सुविधा हो या आम जनता की समस्याओं का समाधान, गोविंद सिंह राजपूत ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। उनके प्रयासों से ही क्षेत्र में शिक्षा और विकास की गति और तेज हुई है। आकाश सिंह राजपूत ने सभी छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि आप सब मन लगाकर पढ़ाई करें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुशवाहा सरपंच चंद्रापुर, प्रियंक तिवारी मंडल अध्यक्ष राहतगढ़ नगर, सुरेंद्र रघुवंशी मंडल अध्यक्ष राहतगढ़ ग्रामीण, मूरत सिंह राजपूत, हनुमत कुशवाहा, अनुराग पाठक, कैलाश पटेल, राज कपूर, शैतान सिंह राजपूत, सोहन कुशवाहा, दीपेंद्र राजपूत, आयुष श्रीवास्तव, हेमराज पटेल, विकास जैन, विशाल खटीक, रामकुमार राय, राजा बाबू, आनंद साहू, नरेंद्र जाट, बृजेश घोषी, अभिषेक जाट, राजकुमार अहिरवार, राजकुमार सेन, राहुल राजपूत, गोविंद राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, बाबू कुर्मी, महेंद्र उपमा, शिवराज पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











