चार साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गौरझामर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

SHARE:


महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया वारंटी, आबकारी अधिनियम के मामले में था फरार


सागर, 21 सितंबर 2026। जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में करीब चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस को यह सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
21 सितंबर को थाना गौरझामर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजमार्ग लोलरी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर, महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे बैठा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल बताया।
पुलिस ने न्यायालय देवरी से जारी स्थाई वारंट एवं प्रकरण क्रमांक 951/08, धारा 34, 36 आबकारी अधिनियम के संबंध में तस्दीक की। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
न्यायालय के आदेश पर भेजा गया उपजेल
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार आरोपी के भतीजे अमन अग्रवाल को फोन के माध्यम से दी गई। इसके बाद आरोपी को थाना गौरझामर लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और माननीय न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया।
न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार स्थाई वारंटी को उपजेल रहली में दाखिल कराया गया।
चार वर्ष से था फरार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महेश अग्रवाल आबकारी अधिनियम से जुड़े उक्त प्रकरण में पिछले करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 856 प्रमोद सोनकर एवं आरक्षक 734 शिवप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें