दीपावली को लेकर देवरी पुलिस अलर्ट, नगर में निकाला पैदल फ्लैग मार्च

SHARE:

बस स्टैंड से महाकाली वार्ड, पुरानी नगर पालिका और सेचपुर तिराहे तक पुलिस ने किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देवरी/सागर। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से देवरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश पर तथा देवरी एसडीओपी अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल लक्ष्म्यकार के नेतृत्व में देवरी थाना पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देवरी नगर के बस स्टैंड, महाकाली वार्ड, पुरानी नगर पालिका क्षेत्र, सेचपुर तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, आवागमन और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। पैदल भ्रमण का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी रहा।

देवरी थाना प्रभारी कपिल लक्ष्म्यकार सहित समस्त पुलिस स्टाफ की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें