1.12 करोड़ लागत के तीन पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन

SHARE:

1.12 करोड़ लागत के तीन पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन

मालथौन। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज सिंह ने मालथौन जनपद पंचायत के ग्राम चकेरी, हरदौट, भेलैया में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिनकी निर्माण लागत कुल 1.12 करोड़ रूपए है।
इस अवसर पर  सरोज सिंह ने कहा कि आपके विधायक  भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र में कई सौगात दे रहें हैं। ग्रामवासियों के लिए पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, सड़क, अस्पताल और स्कूल जैसी कई सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं जिससे ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान हुआ है। विधायक जी की पहल से क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं और ग्रामीणों को कई लाभ मिले हैं। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थान मिलेगा और वे आसानी से अपने काम निपटा सकेंगे। आपके विधायक जी ने बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज बनवाए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े। पहले छात्र छात्रायें पढ़ने के लिये सागर जाते थे लेकिन आज अपनी विधानसभा में कई स्कूल कॉलेजों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे दूर से स्कूल पढ़ने आते है उन्हें निःशुल्क साईकिल वितरित की गई हैं। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारी बहनों के लिये सबसे बड़ी योजना लाड़ली बहना योजना है। जिसका लाभ माताएं बहनें ले रहीं है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह, रघुनाथ सिंह, बादल सिंह सरपंच ललोई, कुंदन सिंह, जमना प्रसाद अहिरवार, जाहर सिंह, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, रामकुमार, गजेन्द्र सिंह, बाबू सिंह, विजय सरपंच, महिला मोर्चा अध्यक्ष चकेरी सत्यवती, सुषमा सेन, देवीसींग ठाकुर, नत्थू सिंह, रामकुमार उजनेट,  सीमा राय, आशा जैन, रामकुमार बघेल, अरविंद लोधी, रावराजा राजपूत, हाकम राजपूत सरपंच  रीना लोधी,  हीराबाई विश्वकर्मा,  रेखा, सहोद्रा अहिरवार,  दुर्गेश राय, बेबी अहिरवार, श्रीमती शांति बाई गौड,  सुधा विश्वकर्मा, भानकुंवर लोधी,  सुनीता लोधी,  रामरानी लोधी,  प्रेम रानी लोधी,  राजकुमारी लोधी,  पूजा राय,  द्रोपती अहिरवार सहित माताएं, बहने कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें