जिलें के शासकीय अस्पताओं में पैथोलॉजी लेब जांच की अनुबंधित एजेंसी द्वारा धोखाधड़ी,भ्रष्टाचार करने का मामला

जिलें के शासकीय अस्पताओं में पैथोलॉजी लेब जांच की अनुबंधित एजेंसी द्वारा धोखाधड़ी,भ्रष्टाचार करने का मामला।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने उप मुख्यमंत्री, सम्भाग कमिश्नर और कलेक्टर को लिखा पत्र।

निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की उठाई मांग।

उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच में गंभीर घोटाला उजागर होगा…… सुरेंन्द्र चौधरी

सागर जिलें के शासकीय अस्पताओं में पैथोलॉजी जांच की अनुबंधित एजेंसी द्वारा गम्भीर अनियमित्ताए वरती जाकर की जा रहीं धोखाधड़ी और किये जा रहें भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर तय समय सीमा में कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल, सम्भाग कमिश्नर अनिल सुचारी, जिला कलेक्टर संदीप जी आर को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने उप मुख्यमंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री,सम्भाग कमिश्नर,जिला कलेक्टर को लिखें पत्र में कहा हैं कि शासन द्वारा सागर जिले में पैथोलॉजी लेब की जांच हेतु साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भोपाल को अनुबंधित किया गया हैं।उक्त अनुबंधित एजेंसी द्वारा विभागीय सांठ गांठ से फर्जी जांच के नाम पर करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार किया गया है तथा मरीजों के नाम से फर्जी जांच के नाम से पैसे निकालकर धोखाधड़ी की गई हैं। उन्होंने कहा कि
अनुबंधित एजेंसी द्वारा धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े करने शिकायत दिनाँक 25 अक्टूबर 2024 को अनुबंधित एजेंसी के ही एक कर्मचारी के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से की गईं और शिकायत के साथ अनुबंधित एजेंसी के द्वारा जिलें के जिन शासकीय अस्पतालों और मरीजों के नाम से फ़र्जी जांच दर्शाकर पैसा निकाला गया सभी की सूची भी शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग तथा शासन के उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई किंतु आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।श्री चौधरी ने कहा हैं कि माह अगस्त में साइंस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भोपाल के विरुद्ध सैकड़ों करोड़ की इनकम टैक्स चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है साथ साथ अन्य विभाग भी जांच कर रहे हैं उसी तरह सागर जिलें के शासकीय अस्पताओं में पैथोलॉजी जांच की अनुबंधित एजेंसी द्वारा गम्भीर अनियमित्ताए वरती जाकर की जा रहीं धोखाधड़ी और किये जा रहें भ्रष्टाचार की जांच की जाती है तो गंभीर घोटाला उजागर होगा। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल, सम्भाग कमिश्नर अनिल सुचारी,जिला कलेक्टर संदीप जी आर को लिखें पत्र में मांग की हैं कि जिलें के शासकीय अस्पताओं में पैथोलॉजी जांच की अनुबंधित एजेंसी द्वारा गम्भीर अनियमित्ताए वरती जाकर की जा रहीं धोखाधड़ी और किये जा रहें भ्रष्टाचार करने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर तय समय सीमा में कठोर कार्यवाही की जावें।

Leave a Comment

Read More