
कलेक्टर के निर्देश पर
रानी दुर्गावती अभ्यारण के विस्थापितों के साथ हुई बैठक
सागर 11 सितम्बर 2025
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार देवरी में आज रानी दुर्गावती नौरादेही अभ्यारण्य के विस्थापित परिवारों की समस्या निवारण के लिए विस्थापितों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया एवं दूर किया गया।
एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं की रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में विस्थापित होने वाली सभी विस्थापितों को समय पर भू अर्जन की राशि मिल सके एवं विस्थापित स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे इसी परिपेक्ष में देवरी में सभी विस्थापितों की बैठक आयोजित की गई एवं उनके सुझाव भी लिए गए एवं आवश्यक करवाई की गई। बैठक में अन्य विभाग के भू अर्जन प्रकरणों पर विभागवार समीक्षा की गई।











