चिखली जमुनिया में भ्रष्टाचार का मामला: 10 लाख की सड़क और 25 लाख का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सवालों के घेरे में

करीब 10 लाख की लागत से बना दी गई दो से तीन इंच मोटाई की सीसी सड़क, वही करीब 25लाख लागत का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भी चढ रहा भ्रष्टाचार की भेंट

देवरी तहसील की केशली जनपद की ग्राम पंचायत चिखली जमुनिया का मामला

देवरी – मध्य प्रदेश पंचायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि शासन द्वारा जारी की जाती है जिससे कि ग्राम पंचायत में सड़क, नाली ब अन्य निर्माण कार्य किया जा सके मगर इस राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में ग्राम पंचायत के सरपंच कोई कसर नहीं छोड़ रहे हम बात कर रहे हैं सागर जिले की देवरी तहसील के केसली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिखली जमुनिया की जहा पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा करीब 10 लाख की लागत से कटारे के घर से लेकर शमशान घाट तक सड़क निर्माण कार्य किया गया है जिसमें मात्र 2-3 इंच की मोटाई रखी गई है वही सड़क के दोनों तरफ नाली खोदकर सड़क कि दिखाने के लिए मोटाई बनाई गई है जिससे सड़क कि मोटाई नजर आए मगर सड़क बीच में पतली बनाई गईं है ब सड़क निर्माण के दौरान ना ही हाड कोट डाला गया है ना ही ना ही पालीथिन ब थर्माकोल डाला गया है ना ही बाई ब्रेटर चलाया गया है लोकल कंपनी की सीमेंट लगाई गईं जो भी कम मात्रा की उपयोग की गईं है वहीपूरी सड़क के निर्माण कार्य में डस्ट का उपयोग किया गया है जो शायद एक ही बरसात में सड़क का जर्ज़र होकर बुरा हाल होगा ग्राम पंचायत चिखली जमुनिया में शासन करीव 10 लाखराशि की सड़क को सरपंच सचिव द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है सड़क निर्माण ऐसा किया गया है कि यदि ट्रैक्टर या कोई बड़ा बाहन उस सड़क पर से निकल जाए तो पूरी सड़क जर्जर हो जाएगी वही ग्राम पंचायत में स्कूल के सामने करीब 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है उसमें भी डस्त का उपयोग कर निर्माण किया जा रहा है जिसका का निर्माण कार्य प्रारंभ से ही गुणवत्ताहीन किया जा रहा है क्या जनपद पंचायत केसली के सब इंजीनियर और जनपद सीईओ इस पंचायत कि ओर ध्यान नहीं देते है क्या निर्माण दौरान सब इंजिनियर जाँच दौरान निरिक्षण नहीं करते है आखिर ऐसे खुलेआम शासन की राशि का दुरुपयोग कर सड़क निर्माण कार्य ब सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाता है और जनपद पंचायत केसली के अधिकारी चुप्पी साध कर सब नजारा देखते नजर आ रहे हैं क्या इन अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं है कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जा सके l अब देखना है कि सड़क निर्माण ब सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भ्रष्टाचार मामला उजागर होने के बाद जनपद पंचायत केसली की सीईओ एवं सब इंजिनियर क्या कार्रवाई करते हैं या पूरे मामले को ऐसी ही स्थिति में रफा दफा कर देते हैं l

इनका कहना है –

कटारे के घर से श्मशान घाट तक सड़क राशि के हिसाब से सही बनी है आपको जो सही लगे कर सकते है l

(प्रशांत यादव सरपंच ग्राम पंचायत चिखली जमुनिया )

में सड़क निर्माण कार्य का निरिक्षण करूंगा अनियमित्ता पाई जाने पर सख्त कार्यवाही करूँगा l

(संतोष राय सब इंजिनियर केसली जनपद पंचायत)

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता कि शिकायत आपसे मिली है जाँच करा ली जायेगी ब लापरवाही होने पर कार्यवाही कि जायेगी l

(प्रतिष्ठा जैन सीईओ जनपद पंचायत केसली)

आपके दुबारा जानकारी मिली है कि ग्राम पंचायत चिखली जमुनिया में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं कि गई है केसली सीईओ को सड़क निर्माण कार्य की जाँच के लिए निर्देश देता हूँ l

(विवेक के ब्ही सीईओ जिला पंचायत सागर )

Leave a Comment

Read More