कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर बदमाशों का उपद्रव, धारदार हथियार लहराते CCTV में कैद

कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर बदमाशों का उपद्रव, धारदार हथियार लहराते CCTV में कैद
सागर शहर में होली दहन के कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस पार्षद निलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर कुछ बदमाश धारदार हथियार लहराते नजर आए।
घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवगंज वार्ड की बताई जा रही है। बदमाशों ने हथियारों के साथ पार्षद के घर में घुसने का प्रयास भी किया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पार्षद निलोफर चमन अंसारी ने मामले की शिकायत मोतीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Comment

Read More