
मध्यप्रदेश के खंडवा से ‘अजब छेड़छाड़’ की गजब खबर सामने आई… यहां पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को 40 साल बाद पकड़ा… उक्त व्यक्ति जब 24 साल का था तो उसने एक युवती से छेड़छाड़ की थी और तब से ही वह फरार चल रहा था… मजे की बात यह है कि जब वह व्यक्ति 64 साल की बुढापे की उम्र में पुलिस के हत्थे चढ़ा और पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह बोला – ”मुझे ही याद नहीं कि मैने कब और किसे छेड़ा था…” इस मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अभिनव बारंगे मीडिया को बताते हैं कि वर्ष 1986 में खंडवा निवासी अशोक सिंह के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी… उस समय पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी… जमानत पर छूने के बाद आरोपी कभी कोर्ट की पेशी पर ही नहीं पहुंचा और फरार हो गया… अब जब कोर्ट में स्थाई वारंट जारी होने के बाद टीआई विकास खिंची और हेड कांस्टेबल रफीक खान ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी जलेबी चौक स्थित कटिंग की दुकान भी बंद है और घर पर भी ताला लटका मिला… इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी में मुखबिर लगाए और पता चला कि वह बस स्टैंड स्थित गन्ने की चरखी की दुकान के पास खड़ा है… इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर अशोक को दबोचकर न्यायालय में पेश किया..!











