
डायल 112 सागर
दिनांक: 23 जून 2026
एफआरवी-06 मोतीनगर की तत्परता से रेलवे ट्रैक पर बेहोश मिली 14 वर्षीय बालिका की बची जान
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सागर डायल-100/112 एफआरवी लगातार आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराकर आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2026 को एफआरवी-06 मोतीनगर को इवेंट आईडी POL23062606770 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक किशोरी रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पड़ी है।
सूचना मिलते ही एफआरवी स्टाफ ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि लगभग 14 वर्षीय प्रीति प्रजापति, पिता राजेंद्र प्रजापति, निवासी बड़ा करीला, सागर, रेलवे ट्रैक पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।
एफआरवी टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए बालिका को सुरक्षित रेलवे ट्रैक से निकालकर शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) अस्पताल, सागर पहुंचाया, जहां उसे तत्काल चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही घटना की सूचना बालिका के परिजनों को देकर उन्हें अस्पताल बुलाया गया।
एफआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई एवं समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण बालिका को शीघ्र उपचार मिल सका।
उल्लेखनीय भूमिका
- आरक्षक 182 जगनेश राठौर
- पायलट इरफान अहमद
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल डायल 100/112 पर सूचना दें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में नागरिकों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।











