शराब पीने के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट भी कराया तामील

थाना गोपालगंज, जिला सागर

शराब पीने के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट भी कराया तामील

सागर। जिले में अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही उसके विरुद्ध लंबित गिरफ्तारी वारंट की भी सफलतापूर्वक तामील की गई।

थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 269/2025 में आरोपी राजा राजपूत उर्फ राजा ठाकुर पिता अभय ठाकुर, निवासी अहमदनगर, थाना गोपालगंज, जिला सागर के विरुद्ध फरियादी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने, पैसे देने से इंकार करने पर अश्लील गाली-गलौज करने, मारपीट कर दांत से काटकर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए एवं लगातार पतारसी कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरुद्ध एक अन्य प्रकरण में माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। थाना गोपालगंज पुलिस ने तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए उक्त वारंट की भी विधिवत तामील कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

सागर पुलिस द्वारा अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका
थाना गोपालगंज के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता, सतर्कता तथा त्वरित कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी एवं गिरफ्तारी वारंट की तामील संभव हो सकी।

Leave a Comment

Read More