
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 बोरी खाद जब्त
देवरी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने देवरी नगर में खाद के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने देवरी नगर के जवाहर वार्ड स्थित एक निजी मकान में बने गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए 100 बोरी डीएपी और 12 बोरी यूरिया खाद जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, यह गोदाम अरिहंत फर्टिलाइजर्स से संबंधित बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर खाद के संबंध में वायरल वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान जवाहर वार्ड स्थित निजी मकान में बनाए गए गोदाम से खाद का भंडारण पाया गया, जिसके बाद विभागीय टीम ने 100 बोरी डीएपी एवं 12 बोरी यूरिया को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार रामराज चौधरी भी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद खाद के भंडारण और संबंधित दस्तावेजों को लेकर भी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्रवाई में कृषि विभाग के एसडीओ उमाशंकर प्रजापति, नायब तहसीलदार रामराज चौधरी, कृषि विभाग के अधिकारी कमल खतरे, यथार्थ बिरला एवं सुनील खटीक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विभाग की इस कार्रवाई के बाद खाद के अवैध भंडारण और वितरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि जांच में खाद के भंडारण से संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया जाता है या नहीं और विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती











