
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने दी श्रद्धांजलि अर्पित की
जिला शहर कांग्रेस सेवादल परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का जयघोष किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और देशभक्ति को याद किया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा, नेताजी ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज देश को फिर से अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की जरूरत है, जो नेताजी के आदर्शों में देखने को मिलता है। हमें उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र रोहण ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी का त्याग और बलिदान इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने बताया कि नेताजी की मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है, लेकिन 18 अगस्त 1945 को ताइवान में हुई विमान दुर्घटना को ही आधिकारिक रूप से उनकी पुण्यतिथि माना जाता है। कार्यक्रम में लल्ला यादव,परख शुक्ला,आकाश नामदेव,पंकज सोनी, लखन पटेल,नीरज सोनी रविकांत,रवि जैन,अन्नू घोसी धरमेश अग्रवाल पकंज सोनी आदि जन उपस्थित रहे











