
स्वर्ण पर्वत सदृश्य लाडू से मनाया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक
सागर। श्रावण शुक्ल मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर बुधवार, 19 अगस्त 2026 को तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में सद्भावना शाखा द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्ण पर्वत के सदृश्य भव्य लाडू का निर्माण कर भगवान के चरणों में समर्पित किया गया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं शुभकामना परिवार की सद्भावना शाखा तथा सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल बालक हिल व्यू मंदिर जी में पहुंचकर मुख्य वेदी के समक्ष सामूहिक रूप से लाडू अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू समर्पित कर सुख-शांति एवं मंगल की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में शुभकामना परिवार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री सहित सद्भावना शाखा अध्यक्ष रश्मि-आलोक जैन, सचिव डाली चौधरी, कोषाध्यक्ष अमिता जैन के साथ मयंका जैन, अनीता-सुधांशु जैन, कामिनी शाह, संगीता पड़वार, आत्मज्योति जैन, सरोज जैन, ममता पड़वार, शिखा जैन, सुषमा-नलिन जैन, मिथलेश डबडेरा, अंजलि जैन, वसुंधरा जैन, डॉ. वी.के. जैन, डॉ. अमर जैन, उदय जैन, अभिषेक जैन, कु. श्रेया, कु. दिव्या जैन सहित बड़ी संख्या में सधर्मीजन उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।











