हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन पर रिशांक तिवारी ने मनाया सेवा दिवस, जरूरतमंदों को कराया भोजन और किया पौधारोपण


सागर, 3 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन को भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रिशांक तिवारी ने सीताराम रसोई पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। इसके साथ ही एसबीएम स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से अपने जन्मदिन पर होर्डिंग, बैनर और अन्य औपचारिक आयोजनों पर खर्च करने के बजाय जनसेवा एवं समाजहित के कार्य करने का आग्रह किया था। इसी संदेश का पालन करते हुए रिशांक तिवारी ने भोजन वितरण और वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्य किए।
इस अवसर पर  रिशांक तिवारी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाजसेवा से जोड़ना अधिक सार्थक है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है, जबकि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने भी सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में  शुभम नामदेव,  प्रज्वल भारद्वाज,  आदर्श टिंकू साहू एवं  भास्कर मुखार्या सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More