राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का सागर अल्प प्रवास, राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस ने कसी कमर


सागर, 5 सितंबर 2026। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह शनिवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। सर्किट हाउस क्रमांक-1 में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
सागर प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी इंदौर प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
सांसद अशोक सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी लाजपतपुरा उपचुनाव में एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संदेश दिया।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का सागर की धरती पर आगमन और उनका मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा एवं उत्साह देने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज को मजबूती देने का मंच है। सागर जिला शहर कांग्रेस की पूरी टीम इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी।
वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि लाजपतपुरा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट है और पार्टी नेतृत्व द्वारा जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, अमित राम दुबे, रामकुमार पचौरी, राहुल चौबे, रमाकांत यादव, राकेश राय, संदीप सबलोक, आशीष ज्योतिषी, कमलेश तिवारी, संदीप चौधरी, हीरालाल चौधरी, सूर्या शुक्ला, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, सीमा चौधरी, ताहिर खान, अलीम तज्जु भाईजान, जितेंद्र, रोहन, नीलेश अहिरवार, सागर साहू, डॉ. किरण, लता सोनी, चमन अंसारी, आदिल राईन, साजिद राईन, जाहिद ठेकेदार, रवि सोनी, गोपाल प्रजापति, कमल चौधरी, अजय राजाराम सेन, राशिद खान, सुनील पाहवा, संजय रैकवार, श्रीदास रैकवार, अनिल दक्ष, राजा बुंदेला, रवि उमाहिया, कोमल सेबड़कुआ, फिरदौस कुरैशी एवं अनुज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More