7 म.प्र. गर्ल्स बटालियन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

सागर, 05 सितंबर 2026

7 म.प्र. बालिका बटालियन एनसीसी, सागर द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ए.टी.सी. क्रमांक-173 का शुभारंभ 4 सितंबर को एस.व्ही.एन. यूनिवर्सिटी, सिरोंजा में हुआ। शिविर 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल सुजीत डी. देशमुख एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर प्रतिभा तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें लगभग 400 एनसीसी एसडी/एसडब्ल्यू एवं जेडी/जेडब्ल्यू कैडेट्स सहभागिता कर रहे हैं।

शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, पीटी, योग सहित विभिन्न सामयिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही वाद-विवाद, सामूहिक नृत्य, नाटक, पेंटिंग, स्लोगन एवं रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स की प्रतिभा को निखारने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

शिविर का औपचारिक शुभारंभ डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर प्रतिभा तिवारी के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर एडम सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, सेना मेडल, प्रशिक्षण सूबेदार मेजर आशीष सुब्बा, पीआई स्टाफ, लेफ्टिनेंट अंशू सोनी, सेकंड ऑफिसर कविता प्रधान, सेकंड ऑफिसर उर्मिला तिवारी एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, एकता, देशप्रेम, साहस एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Read More