
सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल रहा।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने श्री प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्य, समर्पण और जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
एसपी ने कहा कि प्रवीण अस्थाना की कार्यकुशलता और अनुभव से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने नवीन पद एवं दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति के बाद प्रवीण अस्थाना ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुनः बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
लोकेशन–सागर
भारत न्यूज़ 24 live.com











