बण्डा जहरीली शराब काण्ड के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल,कल करेगी कलेक्ट्रेट घेराव

घेराव में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया होंगे शामिल।

घेराव की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न।

सागर / बण्डा व शाहगढ़ में हुये जहरीली शराब काण्ड तथा जिलें में पनप रहे अवैध शराब के कारोबार के विरोध में तथा पीड़ितों को आर्थिक सहायता व न्याय की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में आज 15 सितम्बर मंगलवार को समय दोपहर 12.30 बजें सिविल लाईन केंट शॉपिंग मॉल के पास से सिविल लाइन चौराहा,शहीद कालीचरण चौराहा से कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया जावेगा। कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों को लेकर ज़िला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मोहासा एवं सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के निर्देशन में युवा कांग्रेस की आवश्यक बैठक तिलक गंज स्थित एम एस गार्डन में आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में जिला कांग्रेस महामंत्री एवं युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ खान,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवा कांग्रेस प्रदेशद्वय सचिव जैद खान, अक्षय दुबे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,जिला महासचिव आशु लम्बरदार,युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष सागर साहू,रोहित वर्मा,प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,युवा कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष अंकेश जैन,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,राजा बुंदेला,आई टी सेल अध्यक्ष नीलेश अहिरवार,रितेश रोहित,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश अहिरवार,समीर मकरानी,आदिल राईन,शुभम सोनी,सिकन्दर राईन,आशु खान,आनंद अहिरवार,अजय लारिया,आदिल राईन,लल्ला यादव, आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More