मतदाता सूची में एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, कमिश्नर दिलीप कुमार ने दिए सख्त निर्देश

SHARE:

तेजगढ़ गंज में भी मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, सागर कमिश्नर ने मतदान केंद्र क्रमांक 196, 197 और 198 का किया निरीक्षण

सागर, 27 नवंबर 2026।

सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार ने शुक्रवार को तेजगढ़ पहुंचकर प्राथमिक शाला में बनाए गए मतदान केंद्र क्रमांक 196, 197 और 198 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मतदान कक्ष, मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई और छाया की समुचित व्यवस्था भी की जाए।

कमिश्नर दिलीप कुमार ने मतदाता सूची और मतदाताओं की संख्या की समीक्षा करते हुए बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने तेजगढ़ गंज में भी मतदान केंद्र बनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर प्राथमिक शाला के कक्षों में भी पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, बीएलओ, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें