
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रि शताब्दी समारोह के अंतर्गत मातृ शक्ति की नींबू दौड़,छात्राओं ने 100 मीटर दौड़ में दिखाया जोश
सागर! लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए नींबु दौड़ प्रतियोगिता एवं विभिन्न आयु वर्ग की छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! दोनों विधाओं में बड़ी संख्या में छात्राओं व मातृ शक्ति ने भाग लिया!
प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर का मैदान उत्साह,जोश और प्रेरणा का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,समाज सेविका अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन 10 दिवसीय आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी,संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं झंडी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई।प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण,रजत व कांस पदक से पुरस्कृत किया गया।पुरूस्कार वितरण के पूर्व सुखदेव मिश्रा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर चर्चा की।समाज सेविका अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा हमें देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ कार्य करना चाहिए। नारी शक्ति जब संगठित होती है, तब परिवर्तन की लहर स्वयं बन जाती है।जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं।अपने शासनकाल में उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा, सैन्य प्रशिक्षण और समान अवसर उपलब्ध कराते हुए समाज में ऐतिहासिक बदलाव किए।कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी प्रासुक जैन एवं आभार जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह ने व्यक्त किया!जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने बताया की नींबू दौड़ में स्वर्ण पदक सुदर्शनी शुक्ला,रजत पदक जयश्री रैकवार,कांस्य शालिनी तिवारी को प्राप्त हुआ एवं आयु वर्ग अंडर 14 में स्वर्ण पदक जाग्रति साहु रजत असमि तिवारी, कांस्य सिद्दी सोनी “अंडर 17″ स्वर्ण एंजिल वहना,रजत तमन्ना अहिरवार, कांस्य राशी जैन,”अंडर 19” स्वर्ण हर्षिता सोनी,रजत पूजा लोधी एवं कांस्य वंदना टेकाम को प्राप्त हुआ। साथ ही मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 24 मई को शाम 04 बजे से लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित नुक्कड नाट्य प्रस्तुति तीन बत्ती सहित अन्य स्थानों पर होगा।











