मकरोनिया-झांसी मार्ग स्थित रेलवे गेट नंबर-28 के रेलवे ओवर ब्रिज का जून माह में ही होगा लोकार्पण — विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

मकरोनिया-झांसी मार्ग स्थित रेलवे गेट नंबर-28 के रेलवे ओवर ब्रिज का जून माह में ही होगा लोकार्पण — विधायक लारिया

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से एवं विगत 7 वर्षों के उनके लंबे संघर्ष और कार्यवाही के परिणामस्वरूप बहुप्रतीक्षित मकरोनिया- झांसी मार्ग स्थित रेलवे गेट नंबर-28 के रेलवे ओवर ब्रिज का जून माह में ही लोकार्पण होगा। विधायक लारिया उक्त ROB निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत रहे।

30 मई, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे विधायक लारिया ने गेट नंबर-28 स्थित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का ब्रिज कॉर्पोरेशन, रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजन के साथ स्थल निरीक्षण किया था। उन्होंने संपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज का पैदल चलकर परीक्षण किया। अब सिर्फ इस ROB के स्लेब सेंटिग और तराई कार्य के साथ पिचिंग कार्य शेष है। अंततः जून माह में ही इस ROB को जनता को समर्पित कर लोकार्पण होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें