नाबालिग बालिका दि 23.11.2023 को शाम करीब 05 बजे शौंच के लिये घर के सामने जंगल गई थी वापस न आने पर थाना जैसीनगर में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी*
*बालिका की गुमशुदगी को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर समस्त पुलिस अधिकारियों ने लिया बहुत गंभीरता से*
दिनांक 23.11.2023 को शाम करीब 05 बजे नाबालिक शौंच के लिये घर के सामने जंगल गई थी उसके बाद घर वापस नही आने पर परिजनों द्वारा थाना जैसीनगर पुलिस को सूचना दी गई कि नाबालिग बालिका को एक व्यक्ति अपने साथ बहलाफुसलाकर अपहरण कर ले गया है घटना की सूचना पर थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अप. क्र. 314/23 धारा 363 ताहि में दर्ज किया गया अपहर्त नाबालिग बालिका होने की गंभीरता की सूचना से
पुलिस अधीक्षक को तत्काल अवगत कराया गया जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक तिवारी द्वारा घटना को गंभीरता से लेकर अपहर्ता की सकुशल दस्तयावी हेतु निर्देशित करते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा केनिर्देशन में ,एसडीओपी राहतगढ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैसीनगर मय स्टाफ,थाना प्रभारी राहतगढ मय स्टाफ,थाना प्रभारी नरयावली मय स्टाफ,चौकी प्रभारी सीहोरा मय स्टाफ के टीमों का प्रथक प्रथक गठन किया गया उक्त टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के उम्दा मुखबिरों एवं ग्रामीणजनों का सहयोग लेकर ग्राम शोभापुर,अगरिया के जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया गया जिससे आरोपी
हल्ले पिता कोमल अहिरवार उम्र 30 साल निवासी सोभापुर थाना जैसीनगर पर काफी दबाब बना पुलिस के अत्यधिक दबाव के फलस्वरूफ आरोपी अपहर्त नाबालिग बालिका को जंगल में छोडकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया प्रातः अपहर्त बालिका घर से करीब 1.5 किमी दूर जंगल में पुलिस टीम को सकुशल मिली पुलिस की कडी मेहनत,मशक्कत व कर्तव्य निष्ठा के कारण घटना के समय से 08 घंटे के अंदर अपहर्त नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही से सागर पुलिस आम जनमानस के मन में विश्वास अर्जित करने में सफल रही।
आरोपी की तलाश में कई टीम लगातार मुखबिर तंत्र को मजबूत कर लगाई गई है एसडीओपी राहत गढ़ ने बताया है अतिशीघ्र आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया जाएगा
उपरोक्त कार्यवाही में श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया एसडीओपी राहतगढ,निरी.संदीप तोमर थाना प्रभारी जैसीनगर,निरी.अजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी राहतगढ,निरी.कपिल लक्षकार थाना प्रभारी नरयावली,उनि. राम धाकड चौकी प्रभारी सीहोरा,उनि कमलजीत सिंह मावई,उनि भूपेन्द्र विश्वकर्मा,उनि देवसिंह मराबी,सउनि विजय शर्मा,प्र.आर.1121 सतीश श्रीवास्तव,प्र.आर.963 के.के.तिवारी,प्र.आर 504 अखिलेश शुक्ला,प्र.आऱ 800 के.के यादव,आर.621 काजी सईदउद्दीन,आर.1210 बिहारी लाल,आर.36 शशांक,म.आर 1244 तपस्या,थाना नरयावली एवं राहतगढ के थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही। आईओ











