
सागर जागेशवर पांडे
बंडा सागर मार्ग पर दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बण्डा-सागर मार्ग पर स्थित ग्राम सौरई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुँची और तत्काल मृतक की शिनाख्त नरेंद्र दुबे पिता परसराम दुबे उम्र लग्भग22 बर्ष निवासी सुनवाहा बक्सवाहा जिला छतरपुर का बताया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह युवक सागर के पथरिया जाट में किराए से रहता था, जो सागर से बकसब्वहा अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट में गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।











