
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के प्रयासों से शिक्षा को मिली नई ताकत, मेहर में 1.55 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
(आधुनिक प्रयोगशालाएं व अतिरिक्त कक्ष बनेंगे, मेहर, नरयावली और जेरई के 172 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें)
सागर, 09 जुलाई। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयास गुरुवार को एक बार फिर विकास की नई पहचान बने। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहर में लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी प्रयोगशालाओं, पाँच अतिरिक्त कक्षों तथा एकीकृत लैब के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उमावि मेहर, सांदीपनि विद्यालय नरयावली, हाई स्कूल कन्या नरयावली और हाई स्कूल जेरई के कुल 172 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उनकी शिक्षा की राह को और सुगम बनाया गया।
इस अवसर पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आधुनिक प्रयोगशालाएं, पर्याप्त कक्ष और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश ही विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिल केवल दूरी तय करने का साधन नहीं, बल्कि सपनों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। यह बच्चों में नियमित अध्ययन का आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
विधायक लारिया ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सांदीपनि विद्यालय, नरयावली का लोकार्पण क्षेत्र के शैक्षणिक विकास का नया अध्याय है। शिक्षा के साथ-साथ सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नरयावली विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा गुलाब सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह, नारद यादव, कुंवर सिंह, रामजी राजपूत, बलराम साहू, कृष्णमुरारी यादव, जयहिंद सिंह,रामगोपाल सोनी, मुरारी यादव, ताराचंद साहू, सरपंच छोटेलाल आदिवासी,रामजी बसिया, सरपंच शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य देवेंद्र बिलथरे, प्राचार्य केपी ठाकुर, प्राचार्य संजय जैन,प्राचार्य प्रतिमा दुबे सहित
जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।











