नवगठित दरगाह शरीफ पीली कोठी कमेटी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की सौजन्य भेंट

नवगठित दरगाह शरीफ पीली कोठी कमेटी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की सौजन्य भेंट

मंत्री  राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, कहा— समाजहित में कार्य कर कायम करें नई मिसाल

सागर। मातेश्वरी निवास पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से नवगठित दरगाह शरीफ पीली कोठी कमेटी, सागर के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें। समाजहित, आपसी भाईचारे एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर एक नई मिसाल कायम करें।”
मंत्री  राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी दरगाह शरीफ की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भेंट के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री  राजपूत का आत्मीय स्वागत किया तथा मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
नवगठित दरगाह शरीफ पीली कोठी कमेटी, सागर के पदाधिकारी एवं सदस्य
शाकिर राइन – अध्यक्ष
शाहनवाज कुरेशी – उपाध्यक्ष
मोहम्मद जुबेर – सचिव
मोहम्मद आरिफ राइन – सह सचिव
फुरकान अहमद – कोषाध्यक्ष
शेख अता उर रहमान – सदस्य
अजहर खान – सदस्य
इजहार खान – सदस्य
मोहम्मद हलीम – सदस्य
फैसल – सदस्य
अंत में मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके नवीन दायित्व के लिए पुनः शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

Read More