
नरयावली विधायक लारिया 125 कार्यकर्ताओं के संग अयोध्या श्रीराम ललाजी के दर्शन कर सागर लौटे
सागर/09.07.2025
जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के बीच अटूट रिश्तों का ताजातरीन उदाहरण देखने को मिला, जब नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया अपने विधानसभा क्षेत्र की लगभग 125 मातृशक्ति बहनों एवं कार्यकर्ताओं को अयोध्याधाम श्रीराम ललाजी जी दर्शन कराने ले गये। उन्होंने 7 जुलाई, सोमवार को सभी कार्यकर्ताओं के साथ साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या रवाना हुऐ।
8 जुलाई,मंगलवार को अयोध्या पहुंच कर सभी कार्यकर्ताओं को श्री सीताराम बिहार कुंज सेवा ट्रस्ट में ठहराया गया। जहां सभी ने प्रातः सरयू नदी में स्नान कर ध्यान एवं पूजन किया। आषाढ़ माह के आखिरी मंगलवार विशेष संयोग दिवस पर अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम ललाजी एवं हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन किये।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला एवं हनुमानगढ़ी मंदिर के दिव्य,भव्य तथा मनोहरी रूप के दर्शन कर मन असीम आध्यात्मिक शांति एवं इस दिव्य स्थल पर अप्रितम आनंद की अनुभूति से हृदय भर गया। इस पुण्य अवसर पर भगवान की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। यह वही पवित्र धरती है, जहां प्रभु श्रीराम ने जन्म लेकर दुनिया को आदर्श का मार्ग प्रशस्त किया।
8 जुलाई,मंगलवार को साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से रवाना होकर 9 जुलाई को सागर वापस हुए। जहां रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं से विधायक लारिया एवं सभी का स्वागत किया।











