
थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक 10/07/25
मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरी कार पकड़ी गई – आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब सहित कुल ₹3 लाख की संपत्ति जब्त
दिनांक 10.07.2025 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में अवैध शराब, अवैध हथियार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सुनहरे रंग की कार (MP 09 CD 1412) में भारी मात्रा में देशी मसाला शराब लेकर बदोना रजौआ रोड, ग्राम बदोना की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के साथ बताये गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
कुछ समय बाद बताई गई कार आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंद्रशेखर पिता शंकरलाल साहू उम्र 57 वर्ष निवासी मोहननगर वार्ड, सागर बताया।
कार की डिग्गी की तलाशी में 08 खाकी रंग के कार्टून पाए गए, जिनमें कुल 400 पाव (72 लीटर) देशी मसाला शराब रखी हुई थी। प्रत्येक पाव की मात्रा 180 मि.ली. थी। शराब की अनुमानित कीमत ₹40,000/- आंकी गई, जबकि जब्त कार एवं अन्य सामग्री मिलाकर कुल जप्त संपत्ति ₹3,00,000/- के आसपास है।
पूछताछ में आरोपी शराब के परिवहन अथवा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं प्रस्तुत कर सका। मौके पर ही धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत जप्ती व कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से शराब के 02-02 पाव सैंपल लेकर शीलबंद किए गए।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई, जिनके साथ प्रमुख रूप से निम्न पुलिसकर्मियों का योगदान रहा:
- उनि गौरव गुप्ता
- आरक्षक लखन
- आरक्षक दीपक कुमार
- आरक्षक 1749 गुड्डू शर्मा
- आरक्षक चंदन बिल्थरे
- आरक्षक 1395 मंजीत
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाहियाँ निश्चित रूप से अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सशक्त कदम है।











