रेलवे गेट-28 के नवनिर्मित आरओबी के लोकार्पण एवं संत रविदास स्मारक पहुंच मार्ग के भूमिपूजन समारोह को गरिमामय एवं अस्मरणीय बनाने वृहद तैयारी बैठक संपन्न

रेलवे गेट-28 के नवनिर्मित आरओबी के लोकार्पण एवं संत रविदास स्मारक पहुंच मार्ग के भूमिपूजन समारोह को गरिमामय एवं अस्मरणीय बनाने वृहद तैयारी बैठक संपन्न

सागर/10.07.2025

गुरुवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति के साथ विधायक कार्यालय में बैठक की।
12 जुलाई को केबीनेट मंत्री राकेश सिंह जी के करकमलों से संपन्न होने वाले आरओबी के लोकार्पण एवं संत रविदास स्मारक पहुंच मार्ग के भूमिपूजन विकास उत्सव को गरिमामय एवं अस्मरणीय बनाने के लिए वृहद तैयारी बैठक आहूत की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि अथक प्रयासों एवं लंबी प्रतीक्षा के उपरांत जिले की जीवन रेखा कहे जाने वाले मकरोनिया-सदर- झांसी मार्ग रेलवे आरओबी बनकर तैयार हो गया है।यह मार्ग नरयावली क्षेत्र ही नहीं वरन् जिले सहित सबके लिए बहुपयोगी है। विकास के इस उत्सव के हम सभी साक्षी और सहभागी बने। सब की सहभागिता एवं प्रयासों से यह विकास उत्सव अपनी गरिमा एवं भव्यता को प्राप्त होगा। मौसम विपरीत हो सकता है, लेकिन हमारा संकल्प मजबूत होना चाहिए। सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

Leave a Comment

Read More