12 जुलाई,शनिवार को नवनिर्मित ROB का लोकार्पण एवं संत रविदास पहुंच मार्ग का भूमिपूजन  

????विकास उत्सव का स्नेहिल आमंत्रण????

12 जुलाई,शनिवार का दिन नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत होगी। जब 5172.06 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ROB का लोकार्पण एवं संत रविदास पहुंच मार्ग का भूमिपूजन म.प्र. शासन के पीड्ब्लूडी मंत्री राकेश सिंह  के करकमलों से सम्पन्न होगा।

इन सात वर्षों में बदलती परिस्थितियों एवं कई पड़ाव पार कर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों एवं संघर्षों के परिणामस्वरूप विकास की परिणित मील का पत्थर सिद्ध हुई।

नवनिर्मित ROB का लोकार्पण का उत्साह बता रहा है कि ROB मकरोनिया नगर के साथ सागर-सदर सहित जिले के लिए कितना जन उपयोगी है। इस ROB के निर्माण के दौरान हुई कठिनाइयों का निदान होकर अब निर्बाध एवं सुगम आवागमन होगा। मकरोनिया सहित जिले में हर ओर हर्ष एवं दर्श है।

हम सदा आपके आग्रही है कि इस उत्सव के आनंद में आपकी गरिमामय उपस्थित से यह उत्सव महाउत्सव में परिणित होगा। आईये हम सभी मिलकर इस उत्सव में उल्लासपूर्वक सहभागिता कर विकास के साक्षी बने।

विकास के आनंदोत्सव में परिजनों एवं इष्टमित्रों सहित आपके आगमन एवं सहभागिता की प्रतीक्षा रहेगी… आप हमारा स्नेहिल आमंत्रण स्वीकार करेगें।इस भावना के साथ…आपका अभिनंदन करते है।

Leave a Comment

Read More