
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक श्रावण के पवित्र माह में भगवान श्री महाकाल के भस्मारती दर्शन किए
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सपत्नीक श्रावण के पवित्र माह के दूसरे दिन भगवान श्री महाकाल के तड़के सुबह दर्शन किए। दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव और श्रीमती सीमा यादव भगवान श्री महाकाल की भस्मारती में सम्मिलित हुए। भस्मारती पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक भगवान श्री महाकाल का पूजन किया। पूजन पुजारी श्री आकाश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकाल मंदिर परिसर में भ्रमण कर भस्मारती में सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं से उनके मंदिर में दर्शन अनुभव की जानकारी ली और उनकी कुशल क्षेम जानी। अयोध्या से उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद देकर कहा कि उनके दर्शन सुलभता से पूर्ण हुए।











