
नव निर्मित आर.ओ.बी. आमजन को उपयोग हेतु समर्पित हुआ जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने आभार व्यक्त किया
सागर। जिले के गढ़पहरा- मकरोनिया मार्ग एवं सागर मकरोनिया रेलखंड पर आर.ओ.बी. का निर्माण सागर, मकरोनया एवं आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
यह बात भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने आरओबी के लोकार्पण पर कही है। आम नागरिकों के लिए समर्पित इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विभागीय मंत्री एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, सांसद लता वानखेड़े, क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने शनिवार को सागर जिले के गढ़पहरा- मकरोनिया मार्ग एवं सागर मकरोनिया रेलखंड के आर.ओ.बी.का निर्माण कार्य का लोकार्पण कर उपयोग हेतु आमजन को समर्पित किया है। उन्होंने आगे कहा कि आर.ओ.बी. निर्माण सागर,मकरोनया एवं आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा ब्रिज निर्माण से सागर मकरोनिया मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाब कम होगा जो यात्रा को सुगम और आनंद दायक बनाएगा।ब्रिज से दिखने वाले चारों ओर के प्राकृतिक मनभावन दृश्य आकर्षण का केंद्र बनेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ रहा हैं मंत्री राकेश सिंह लोक निर्माण से जनकल्याण के वाक्य को चरितार्थ करने के लिए संकल्पित है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं जो विकसित भारत की परिकल्पना को दर्शाती हैं।











