सागर की यामनी मौर्य ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया रजत पदक

सागर की यामनी मौर्य ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया रजत पदक

टाईपाई एशियन ओपन 2025 में सागर जिले की होनहार खिलाड़ी यामनी मौर्य ने भारतीय जूडो टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतकर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश जूडो संघ के सचिव नरेश टटवाले, तकनीकी चेयरमैन कुरूषदीन साह, विधायक प्रदीप लारिया, तथा मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी ने यामनी के पिता हरिओम मौर्य एवं कोच दीपक कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस प्रेरणादायी सफलता से सागर जिला प्रतिभा का केंद्र बनता जा रहा है। उम्मीद है कि जिले के अन्य खिलाड़ी भी यामनी की तरह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

Read More