निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के द्वारा मिली लापरवाही एवं अनुपस्थिति पर नोटिस

SHARE:

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के द्वारा मिली लापरवाही एवं अनुपस्थिति पर नोटिस

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन ने रहली क्षेत्र की विभिन्न शासकीय शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और बच्चों की कम उपस्थिति कम पाई गई। जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी  अरविदं जैन ने अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल बरौदा रहली में एक शिक्षक, प्राथमिक शाला बरौदा रहली में एक शिक्षक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक ढाना में चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी जैन ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी के साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए एवं विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं। विद्यालय में अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के पश्चात  अरविंद जैन ने प्राचार्य  शरद गौतम और अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर  राममिलन मिश्रा एवं नीति अवस्थी भी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें