छात्र अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

SHARE:


छात्र अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, सागर में प्रधानाचार्य , विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
छात्रों को नेतृत्व और निर्णय लेने के कौशल सीखने का अवसर , जिसमें जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाया गया।

सत्र 2025-26 के लिए कक्षा, हाउस और विद्यालय स्तर पर परिषद सदस्यों का नामांकन किया गया । समारोह में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बैज और सैशे से सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्ण गरिमा और शालीनता के साथ छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने शिक्षकों और प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज  ने सभी को शुभकामनाएं दीं और इस अवसर का लाभ उठाकर सीखने के लिए प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह अवसर छात्रों के लिए नेतृत्व कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सुनहरा मौका है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और टीम वर्क के महत्व को समझने और उसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें