मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

सागर। रविवार को सुभाष नगर वार्ड के तुलसीनगर मल्लपुरा मोहल्ले में भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान शिक्षाविद डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. अम्बेडकर विधान चौक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया। तत्पश्चात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह पहली बार है जब हम वार्ड या मोहल्ले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण कर रहे हैं। इससे पहले चौक चौराहों पर ही प्रतिमा अनावरण किया है। यह एक बहुत अच्छी पहल है, इससे मोहल्ले के बच्चों, युवाओं और नागरिकों को डॉ.
भीमराव अंबेडकर जी के जीवन उनके व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धियां के बारे में पता चलेगा। इसके साथ ही बच्चे और युवा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के पद चिन्हों पर चलकर उनसे प्रेरणा लेकर समाज के साथ-साथ वार्ड शहर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, संत पंचम दास जी महराज, इन्दरलाल अहिरवार सहित पार्षदगण एवं वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें