
आम आदमी पार्टी सागर ने चलाया हर घर जनसंपर्क अभियान
आम आदमी पार्टी सागर ने अपने छठवें सप्ताह के जनसंपर्क अभियान में सागर विधानसभा के गुरु गोविंद सिंह वार्ड और तुलसी नगर वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंपलेट और स्टिकर बांटकर वार्डवासियों से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सामने आई समस्याएं
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को बताया कि बीजेपी शासित नगर निगम की असंवेदनशीलता और जनविरोधी नीतियों के कारण वार्ड में कोई जनहित के कार्य नहीं हो रहे हैं। वार्डवासियों ने सड़कों, नालियों, सीवर, शमशान घाट और स्कूल के सामने गंदगी की समस्याएं बताईं।
आम आदमी पार्टी का वादा
आम आदमी पार्टी ने वार्ड के लोगों को विश्वास दिलाया है कि यदि नगर निगम ने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो वे वार्ड की जनता के साथ नगर निगम का घेराव करेंगे और इन समस्याओं से जल्द से जल्द निजात दिलाएंगे।
नई सदस्यता
आज के जनसंपर्क अभियान के दौरान अजय मिश्रा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और आगामी समय में पार्टी के लिए कार्य करने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी
आज के कार्यक्रम में स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेक पवार, जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, मीडिया प्रभारी लष्मीकांत राज, सागर नगर अध्यक्ष ज्योतिस सोनी, यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेतराम विश्वकर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।











