
विधायक लारिया ने विधानसभा सत्र में यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा
भोपाल/04.08.2025
आज सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना से चर्चा के दौरान कहा कि खरीफ सीजन में यूरिया खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडार नहीं किया गया। इस वर्ष किसानों द्वारा मक्का फसल की अधिक मात्रा में बुआई की गयी है। किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता रही है। विभाग ने सोसाइटी अथवा सहकारी दुकानों के माध्यम से इसका वितरण करने की प्राथमिकता नहीं की। नगद राशि में वितरण अधिक किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सोसाइटी में अथवा शासकीय दुकानों में यूरिया नहीं पहुंच सका जिससे किसान यूरिया के लिए परेशान होते रहे। यदि विभाग पूर्व तैयारी कर यूरिया का भंडारण की कार्यवाही कर लेता तो सोसायटी के माध्यम से यह वितरण समय पर सुनिश्चित हो सकता था।











