जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खरीदा खादी का तिरंगा नागरिकों से खादी वस्त्र व तिरंगा खरीदने का आग्रह किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरंगे के सम्मान के लिए क्रांतिकारियों और देशभक्तों ने दिया था बलिदान: श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खरीदा खादी का तिरंगा नागरिकों से खादी वस्त्र व तिरंगा खरीदने का आग्रह किया

सागर। स्वाधीनता दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सबको अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना है। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने अपने आप को बलिदान किया,तब हमें आजादी मिली। उन महान क्रांतिकारियों और देशभक्तों को मैं नमन करता हूं। उन शहीदों को याद करते हुए हमें अपनी आजादी के इस त्यौहार को पूर्ण उत्साह के साथ मनाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुक्रवार को सागर में हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सराफा एसोसिएशन एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली से तीन बत्ती तक सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया एवं संचालक एवं प्रतिष्ठान पर कार्यरत सहयोगियों से निवास स्थान पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। तिरंगा लगने के बाद प्रतिष्ठान रंगों में सराबोर दिखाई दिए तो भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे वातावरण में गूंजता रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने राहगीरों से हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने गौर प्रतिमा पर डॉ.सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा को नमन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गौरैया,सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सोनी,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन विधायक प्रतिनिधि आशुतोष बजाज आलोक केसरवानी,नितिन सोनी ने शुक्रवार को सागर के तीन बत्ती स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग पहुंचकर तिरंगा झंडा खरीदा। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए खादी वस्त्र व तिरंगा खरीदने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बालकृष्ण सोनी संजीव दिवाकर बिनोद बड़ौनिया आलोक केशरवानी बिनोद पहलवान आलोक जड़िया गोपाल सोनी गणपति विनीत सोनी जय सोनी विवेक सोदिया अब्बू घोषी अमित उत्सव राजेश जड़िया गणेश मुखिया अनुज सोनी सहित कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें