तिरंगा भारत की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है–विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरंगा भारत की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है–विधायक लारिया

( नरयावली विधानसभा की 1 कि.मी.लंबी विशाल तिरंगा यात्रा, मकरोनिया में देशभक्ति के नारे और तराने गूंजे)

सागर/13.08.2025

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान और अखंड भारत के संकल्प के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

इसी अनुक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन बुधवार को मकरोनिया में किया गया।

तिरंगा शोभा यात्रा में सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, प्रभुदयाल पटेल,नपा अध्यक्ष मिहिलाल,पार्षदगण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति,भूतपूर्व सैनिक, सहित हजारों छात्र छात्राओं, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड कैडिट, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, गणमान्य नागरिकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे देश भक्ति गीतों पर झूमते दिखे। एनसीसी, भारत स्काउट गाइड कैडिट एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा जय हिंद, भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे बुलंद नारों से मकरोनिया अनुगुंजित हुआ।

यात्रा डीजे बैंड के साथ होटल पैराडाइज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहे पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते जगह- जगह लोगों ने घरों से एवं दुकानों से निकल कर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में हर वर्ग एवं समाजों के लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाये। मकरोनिया के मुख्य मार्ग तिरंगामय दिखाई दिये। विधायक लारिया के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का महाकुंभ दिखाई दिया।

यात्रा के समापन पर मकरोनिया चौराहा के समीप भारत माता मूर्ति पर माल्यार्पण कर संगीतमय भव्य आरती की गयी। तिरंगा शोभा यात्रा में भारत माता की वेशभूषा में छोटी बच्ची नितारा लारिया सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

नरयावली विधानसभा की तिरंगा यात्रा ने न केवल देशभक्ति का संदेश दिया, बल्कि विभिन्न समाजों की एकता का प्रतीक भी बनी। इस यात्रा ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गर्व का संदेश दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें