नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कश्यप द्वारा संभागीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, तिली में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


दिनांक 13/08/25 नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कश्यप द्वारा संभागीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, तिली में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन

सागर। कलेक्टर महोदय सागर द्वारा संचालित “उड़ान योजना” के अंतर्गत आज संभागीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, तिली में एक विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप ने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं कैरियर निर्माण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कश्यप ने विद्यार्थियों को पुलिस सेवा सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, चयन प्रक्रिया, शारीरिक एवं मानसिक तैयारी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस भर्ती प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारी संबंधी उपयोगी टिप्स भी दिए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन करने तथा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने भी खुलकर प्रश्न पूछे और अपने करियर से जुड़े संदेह दूर किए। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम उड़ान योजना के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प को और मजबूत किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें