गढ़ाकोटा में आयोजित विशाल तिरंगा रैली में शामिल हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री, कलेक्टर ,एसपी

गढ़ाकोटा में आयोजित विशाल तिरंगा रैली में शामिल हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री, कलेक्टर ,एसपी

सागर 14 अगस्त 2025
हर-घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव के नेतृत्व में आयोजित नगर पालिका द्वारा विशाल तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधिया, कलेक्टर  संदीप जीआर और पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल सहित अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे।

विशाल तिरंगा रैली में वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव, कलेक्टर संदीप जी आर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल ने हाथ में तिरंगा लेकर गढ़ाकोटा के प्रमुख मार्गाे से तिरंगा रैली में शामिल होकर देशभक्ति जनसेवा, राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया वहीं सभी छात्राएं एवं अन्य स्थानीय निवासी, अधिकारी, कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों से आकाश गुंजायमान हुआ। विधायक श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आज हम सभी उन वीर शहीदों को याद करें जिन्होंने हमें आजादी दिलाई उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात वीर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा।

इस अवसर पर  रानीकुशवाहा, अभिषेक दीपू भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य  संतोष पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष  संजय दुबे, सुरेश कपस्या, एसडीम  कुलदीप पराशर, एसडीओपी  प्रकाश मिश्रा, महेश दुबे,  धनंजय गुमास्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थीं।

Leave a Comment

Read More