शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा- स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के विभिन्न विभागों, शाखाओं एवं केन्द्रों में दिनांक 01 अक्टूबर को ‘एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अभियान में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, भूगर्भ शास्त्र विभाग, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, वाणिज्य विभाग, ई.एम.एम.आर.सी., आई टी सेल, भौतिक शास्त्र विभाग, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, संचार एवं पत्रकारिता विभाग, यंत्री विभाग, परीक्षा विभाग, अंग्रेजी और यूरोपीय भाषा विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, रानी लक्ष्मी बाई कन्या छात्रावास, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, विधि प्रकोष्ठ, इतिहास विभाग, शिक्षा शास्त्र विभाग, दर्शनशास्त्र विभाग, जीवनपर्यंत शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग, क्रय एवं भंडार शाखा, युवक छात्रावास, ललित कला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग, सांस्कृतिक परिषद् कार्यालय, स्थापना शाखा, आरटीआई सेल, राजभाषा प्रकोष्ठ एवं विभिन्न विभागों, शाखाओं, कार्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गये. कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुये स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना तथा सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।







