सागर, 01 अक्टूबर 2026
सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में वार्षिक भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। रैली के दौरान मध्यप्रदेश के 10 जिलों—ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी—के युवाओं ने अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास एवं दसवीं पास ट्रेड) में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। आज सेना भर्ती में कुल 455 युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 384 उम्मीदवार दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई एवं मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन सागर एवं सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। रैली में युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं।







