सागर 31 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन सागर द्वारा जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह दिनांक 01 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से सांदीपनी विद्यालय, जिला सागर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही मुख्य रूप से एक जिला एक उत्पाद, कृषि कल्याण वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
जिला प्रशासन सागर द्वारा जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं, अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आमजनों से उक्त कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने की अपील की गई है।
Post Views: 6







