खुरई। युवा नेता अविराज सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय, ऑफिसर कॉलोनी खुरई में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है।
अविराज सिंह ने कहा कि दीपावली का त्योहार हर घर-आंगन में खुशियां लेकर आए और सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि का नया उजाला भरे। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा खुरई सहित पूरे क्षेत्र में विकास, भाईचारे और खुशहाली का वातावरण निरंतर मजबूत हो। इसके पश्चात उन्होंने झंडा चौक पर नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया और सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अविराज सिंह ने मिट्टी के दीपक भी खरीदे और स्वदेशी परंपरा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीपक हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें खरीदने से स्थानीय कुम्हारों और उनके परिवारों की आजीविका को भी सहयोग मिलता है। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हमारे त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और किसी
के घर का दीपक बुझा न रहे।







