कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न
सागर। वीर बाल दिवस
(सफर ए शहादत) के पूर्व श्री गुरु सिंघ सभा एवं सिख संगत सागर द्वारा आज 24 दिसंबर को विचार संगोष्ठी का आयोजन शाम 04.30 बजे से म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में किया जाएगा हैं। जिसकी तैयारियों संदर्भ में आज धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की उपस्थित में बैठक आहूत की गई बैठक में कार्यक्रम के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिती गठित की गई जिसमें भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी को संयोजक, सतेंद्र सिंह होरा, जसपाल जस्सी छावड़ा को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया की श्री गुरुदोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विगत वर्ष प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी जिससे सिख समुदाय के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के अनुकरणीय साहस की कहानी से देश और दुनिया अवगत कराया जा सके इसी उद्देश्य के साथ वीर बाल दिवस के पूर्व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संयोजक श्याम तिवारी,सतेंद्र सिंह होरा, जसपाल जस्सी छावड़ा ने सभी नगर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया हैं।
बैठक में श्री श्याम तिवारी,वीरेन्द्र पाठक,उमेश सराफ,नितिन बंटी शर्मा,रविन्द्र पसरीजा,जस्सी भाई, गुड्डू अजमानी,रतन पाल जसविंदर सलूजा गब्बर अजमानी मनप्रीत सिंह,देवेन्द्र कटारे श्रीकांत जैन,यश अग्रवाल,प्रासुक जैन सहित पार्टी पदाधिकारी एवं सिख समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











