रास्ता भटककर मोहल्ले में पहुंचा 2 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया

SHARE:

भोपाल। घर से निकलकर रास्ता भटक गए दो वर्षीय मासूम को डायल-112 पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को भोपाल के थाना गांधीनगर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती, मुर्गी फार्म के पास एक दो वर्षीय बालक अकेला घूमता हुआ मिला। इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दी गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे आरक्षक चंद्र मोहन साहू एवं पायलट मोईदुल्ला ने मासूम को सुरक्षा के लिहाज से अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद जवानों ने एफआरव्ही वाहन से आसपास के क्षेत्र में बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस जवानों की तत्परता से कुछ ही समय में बच्चे के परिजनों का पता चल गया। परिजन भी मासूम को तलाश रहे थे। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मासूम को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने डायल-112 सेवा और पुलिस जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें